HomeDhanbadRailwayJSSC परीक्षा के लिए रांची से पटना और भागलपुर के लिए चलेंगी...

JSSC परीक्षा के लिए रांची से पटना और भागलपुर के लिए चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर, रांची से भागलपुर और पटना के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी सं. 08626/08625 (रांची-पटना-रांची): यह ट्रेन 21.09.2024 को रांची से 21:40 बजे प्रस्थान कर 22.09.2024 को पटना 07:45 बजे पहुंचेगी। वापसी 22.09.2024 को पटना से 20:45 बजे होगी, जो 23.09.2024 को रांची 06:45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें 18 साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

गाड़ी सं. 08624/08623 (रांची-पटना-रांची): यह ट्रेन 22.09.2024 को रांची से 21:40 बजे प्रस्थान कर 23.09.2024 को पटना 07:45 बजे पहुंचेगी। वापसी 23.09.2024 को पटना से 20:45 बजे होगी, जो 24.09.2024 को रांची 06:45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 01 तृतीय वातानुकूलित, 13 शयनयान और 04 साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

गाड़ी सं. 08601/08602 (रांची-भागलपुर-रांची): यह ट्रेन 21.09.2024 को रांची से 18:00 बजे प्रस्थान कर 22.09.2024 को भागलपुर 06:15 बजे पहुंचेगी। वापसी 22.09.2024 को भागलपुर से 17:35 बजे होगी, जो 23.09.2024 को रांची 05:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 01 प्रथम-सह-द्वितीय वातानुकूलित, 01 तृतीय वातानुकूलित, 04 शयनयान और 05 साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

गाड़ी सं. 08603/08604 (रांची-भागलपुर-रांची): यह ट्रेन 22.09.2024 को रांची से 18:00 बजे प्रस्थान कर 23.09.2024 को भागलपुर 06:15 बजे पहुंचेगी। वापसी 23.09.2024 को भागलपुर से 17:35 बजे होगी, जो 24.09.2024 को रांची 05:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 01 तृतीय वातानुकूलित, 06 शयनयान और 06 साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular