Jharkhand में खुलेगा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष यूनिवर्सिटी : मंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारीयों को दिये निर्देश

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग सहित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री चंपाई सोरेन एक्टिव मोड में आ गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की साथ ही अधिकारीयों को कई निर्देश भी दिये।

हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने चंपाई सोरेन ने आज अधिकारियों एवं शिक्षाविदों के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने राज्य में शिक्षा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का अधिकारीयों को निर्देश दिया, ताकि छात्रों को शिक्षा हेतु बाहर ना जाना पड़े।

Jharkhand के कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन
Jharkhand के कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन

वहीं बैठक के दौरान जमशेदपुर में बन रहे पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के कार्य प्रगति की समीक्षा की। वहां नए वाइस चांसलर की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक विशेष यूनिवर्सिटी खोलने का निर्देश दिया है। बता दें कि रांची में प्रस्तावित यह विश्वविद्यालय पूर्वी भारत का पहला ऐसा शैक्षणिक संस्थान होगा, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए, उनकी जरूरतों के हिसाब से शिक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। वहां उनके लिए विशेष कोर्स तथा शैक्षणिक उपकरणों का इंतजाम भी रहेगा।

इसके अलावा विभाग द्वारा नवोत्थान छात्रवृत्ति योजना का प्रस्ताव रखा गया, जिसके तहत झारखंड के मेधावी अनाथ एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। इसके अलावा, इन छात्रों को आवासीय एवं भोजना की व्यवस्था हेतु प्रति वर्ष सहायता राशि दी जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....