डीवीसी बोकारो थर्मल की पहल पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष कार्यशाला आयोजित

Uday Kumar Pandey
1 Min Read
Oplus_131072

बोकारो : स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल परिवार द्वारा गोबिंदपुर पंचायत भवन में महिलाओं की निजी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीवीसी अस्पताल और सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि रश्मि अरजरिया, विशिष्ट अतिथि डॉ. संगीता रानी, डॉ. निशा कुमारी, अंजू बोपाई (मानव संसाधन विभाग), जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो और मुखिया चंदना मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।स्त्री

रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता रानी ने महिलाओं को निजी शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. निशा कुमारी, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो और मुखिया चंदना मिश्रा ने स्वच्छ रहन-सहन, पर्यावरण की स्वच्छता और महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य पर उपयोगी सुझाव दिए।

इस स्वास्थ्य शिविर में उप मुखिया देववंती देवी, वार्ड सदस्य संगीता देवी, रिंकू कुमारी, नेहा सिंह, अंजू देवी, यशोदा देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।