चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने को लेकर अटकलें बरकरार, RJD ने दी अपनी प्रतिक्रिया, पढ़े पूरी खबर

mirrormedia
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज है। वहीं BJP में शामिल होने के अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
झामुमो के कद्दावर नेता चंपई सोरेन सोमवार को दिल्ली में ही रहे। भाजपा के केंद्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली से बाहर थे।

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद हो सकती है बड़ी घोषणा

दअरसल, चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का मामला झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ही देख रहे हैं। भाजपा के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी सोमवार को मेरठ में थे। ऐसे में चंपई सोरेन को मुलाकात के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
हालांकि, चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की रूपरेखा तय कर ली गई है, लेकिन औपचारिक मुलाकात के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जरूर दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन उनसे मिलने की कोई योजना नहीं थी।

झारखंड के नेताओं से भी मांगी गई राय

चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने के लेकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत दूसरे नेताओं से भी विमर्श किया गया है। चंपई सोरेन के भाजपा में आने से पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर इसकी सहमति दी गई है।

RJD ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं,झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने चंपई के भाजपा में जाने की संभावना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद का कहना है कि भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति में विश्वास करती है। यही भाजपा की नीति व नियति है। जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक भाजपा लगातार झारखंड सरकार को अपदस्त करने की कोशिश में है।

ऐसा माना जा रहा है कि अब तक इस मामले में भाजपा को सफलता नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को अपने पाले में करने में भाजपा सफल होती दिख रही है, लेकिन इससे सरकार की सेहत पर काेई असर नहीं पड़ेगा।

राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा नेताओं का लार टपक रहा है। यह टपकते रहेगा, लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। भाजपा की नियति अंग्रेज जैसी है, फूट डालो व राज करो। झारखंड की जनता इनके मंसूबे को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views