मिरर मीडिया : यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि श्रीलंका की बजाय अब Asia Cup 2022 का आयोजन भारत में किया जाएगा। आपको बता दें कि श्रीलंका अबतक के अपने खराब दौर से गुजर रहा है, देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराया है। श्रीलंका क्रिकेट ने 20 जुलाई को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को इसके बारे में सूचित करते हुए बताया कि बोर्ड देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण एशिया कप के आगामी संस्करण की मेजबानी करने की हालत में नहीं है।
ACC के अधिकारी ने यह भी बताया कि श्रीलंका क्रिकेट इस टूर्नामेंट को यूएई और अन्य किसी भी देश में आयोजित करने के लिए तैयार है। अगले कुछ दिनों में एशिया कप की मेजबानी को लेकर आधिकारीक ऐलान कर दिया जाएगा।
ACC अधिकारी ने कहा, ‘यूएई अभी आखिरी रिप्लेसमेंट नहीं है। कोई अन्य देश भी इस टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है। अगर श्रीलंका यूएई में यह टूर्नामेंट होते देखना चाहता है तो उसे पहले अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से इसके लिए अनुमति लेनी होगी। श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तय किया गया था। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। यहां 6 टीमें हिस्सा लेंगी।