राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा स्टील के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांध किया धरना प्रदर्शन

Anupam Kumar
3 Min Read

जमशेदपुर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार की सुबह पोस्टल पार्क में संस्थापक जमशेदजी नसरवां जी टाटा की प्रतिमा के सामने करीब एक घंटे लगातार मौन व्रत पर बैठे। बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाते हुए कहा कि झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटा स्टील द्वारा ना तो कोई शुभकामनाएं प्रेषित की गई और ना ही शहर या राज्य में किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम या फिर साज-सजावट की गई। बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह भगवान बिरसा का अपमान है। बन्ना गुप्ता झारखंड स्थापना दिवस पर टाटा स्टील के अधिकारियों द्वारा किए गए भगवान बिरसा मुंडा के अपमान से दुखी हैं। सुबह 10 बजे संस्थापक की प्रतिमा के पास प्रार्थना कर माल्यार्पण कर मौन व्रत पर बैठ गए। सर्वप्रथम जमशेदजी टाटा के प्रतिमा को पानी और गंगाजल से धोया, अगरबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांध कर हाथ में तख्ती लिए मौन व्रत पर बैठ गए। करीब एक घंटे अनशन पर बैठ कर मंत्री बन्ना गुप्ता 11 बजे वहां से निकल गए। तख्ती पर लिखा है-भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने वाले टाटा स्टील के अधिकारियों को भगवान माफ करें। भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर टाटा स्टील कंपनी के बगीचे में दो फूल भी नहीं है।जमशेदपुर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार की सुबह पोस्टल पार्क में संस्थापक जमशेदजी नसरवां जी टाटा की प्रतिमा के सामने करीब एक घंटे लगातार मौन व्रत पर बैठे। बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाते हुए कहा कि झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटा स्टील द्वारा ना तो कोई शुभकामनाएं प्रेषित की गई और ना ही शहर या राज्य में किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम या फिर सात सजावट की गई। बन्ना गुप्ता ने कहा कि या भगवान बिरसा का अपमान है। बन्ना गुप्ता झारखंड स्थापना दिवस पर टाटा स्टील के अधिकारियों द्वारा किए गए भगवान बिरसा मुंडा के अपमान से दुखी हैं। सुबह 10 बजे संस्थापक की प्रतिमा के पास प्रार्थना कर माल्यार्पण कर मौन व्रत पर बैठ गए। सर्वप्रथम जमशेदजी टाटा के प्रतिमा को पानी और गंगाजल से धोया, अगरबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांध कर हाथ में तख्ती लिए मौन व्रत पर बैठ गए। करीब एक घंटे अनशन पर बैठ कर मंत्री बन्ना गुप्ता 11 बजे वहां से निकल गए। तख्ती पर लिखा है-भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने वाले टाटा स्टील के अधिकारियों को भगवान माफ करें। भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर टाटा स्टील कंपनी के बगीचे में दो फूल भी नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *