जमशेदपुर : जिले के 23 नियोक्ताओं को अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मियों का डाटा झारनियोजन पोर्टल पर अबतक निबंधन नहीं कराये जाने को लेकर नोटिस जारी गया है। गौरतलब है कि झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम, 2021 व नियमावली, 2022 सम्पूर्ण झारखण्ड में 12 सितम्बर 2022 से प्रभावी है। इसके तहत सभी निजी क्षेत्र के नियोजक व सभी निजी व सरकारी कार्यालय, प्रतिष्ठान में सेवा प्रदान करने वाले आउटर्सोसिंग एजेन्सियों, प्रतिष्ठान, दुकान व संस्थान जिनके यहां 10 या 10 से अधिक कामगार कार्यरत हैं, उनका निबंधन एक महीनें के अन्दर करना था तथा अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मियों का डाटा तीन माह के अन्दर झारनियोजन पोर्टल (http://jharniyojan.jharkhand.gov.in) पर निबंधन व प्रविष्टि करना अनिवार्य है। इसके आलोक में नियोजकों, प्रतिष्ठानों के द्वारा अब तक निबंधन नहीं कराया गया है।
नियोक्ताओं के नाम व पता
- J.K.Residency, Gurudwara C Town Sakchi, Jamshedpur – 831001
- Hotel Sagar, New Kalimati Road Sakchi, Jamshedpur- 831001
- Shourya Inn Premimum Boutique Hotel, Bistupur, Jamshedpur – 831001
- Shourya Inn, J Road Bistupur, Jamshedpur – 831001
- Hotel Natraj/Main Road Bistupur, Jamshedpur – 831001
- The United Club/C Road N Town Bistupur, Jamshedpur – 831001
- Linde India Limited/Burmamines, Jamshedpur – 831007
- Meranised Laundry, Tata Main Hospital, Bistupur, Jamshedpur/Bistupur, Jamshedpur-831001
- Jharkhand State Building Construction Corporation Limited/Building Division CH Area Road No. 7, Bistupur, Jamshedpur-831001
- Tata Main Hospital & Clinics/Bistupur, Jamshedpur – 831001
- Narbheram TVS Services Centre/Garabasa, Station Road , Jamshedpur-831001
- Dayanand Public School/Tapti Road Sakchi, Jamshedpur – 831001
- The Alcor Hotel/Ramdas Bhatta Road Ranikudar, Bistupur, Jamshedpur-831001
- DAV Public School/Patel Nagar, Agrico, Jamshedpur – 831009
- Tarapore School/Agrico Colony, New Sitaramdera, Jamshedpur -831009
- Tinplate Hospital/Tube Colony, Tinplate Basti, Jamshedpur- 831001
- Tata Motor Hospital/Kharangajhar, Telco, Jamshedpur – 831004
- G.S.Convent Memorial School/Rath Gali Jugselai Near GT Talkies, Jugselai, Jamshedpur -831006
- Axis Bank Limited/Satabdi Tower, 1 Sand Line Road New Planning Area, Sakchi, Jamshedpur – 831001
- HDF Line Insurance Co. Limited/4th Floor, Shaurya Arcade, 7 SNP Area, Sakchi, Jamshedpur-831001
- The Kannelite (Hotel Sakchi Vihar by JTDC)/Sakchi, Jamshedpur -831001
- ICICI Lombard General Insurance Company Limited/P.P.Towe Ram Mandir Area, Bistupur, Jamshedpur-831001
- V Mart/SNP Area, Sakchi, Jamshedpur
जारी नोटिस में कहा गया है कि इस नियमावली की नियम-3(i) के तहत अनिवार्य रूप से आपके प्रतिष्ठान का निबंधन न करना तथा कर्मियों की प्रविष्टि न करना नियम-3(ii) का उल्लंघन है। यह उल्लेख करना है कि इस अधिनियम की धारा-3 का उल्लघन के फलस्वरूप व इसी अधिनियम की धारा-10 के अन्तर्गत न्यूनतम 25,000 से अधिकतम 1,00,000 रुपये पेनाल्टी करने का प्रावधान है। इस संबंध में इन नियोजकों को 03 (तीन) दिनों के अन्दर अपना निबंधन नहीं कराने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावे अन्य नियोजक जो इस अधिनियम के दायरे में आते है वह भी अपना निबंधन 03 (तीन) दिनों के अन्दर करा लें अन्यथा उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

