Jamshedpur : XLRI बिल्डिंग में हादसा, करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : एक्सएलआरआई बिल्डिंग में काम करने के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला की मौत करंट लगने से हुई है। इस हादसे के बाद बस्तीवासी मुआवजे की मांग कर रहे है और एक्सएलआरआई गेट जाम कर रखा है।

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ में काम के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से महिला मजदूर की शुक्रवार की रात मौत हो गयी। इसके बाद शनिवार को बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और एक्सएलआरआइ गेट जाम कर उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। बस्तीवासियों का कहना है कि मृतका बेल्डीह ग्राम बस्ती निवासी पान सरदार (27)पिछले छह साल से मजूदरी का काम करती थी।

वह माता पिता की इकलौती संतान थी। पिता कालीचरण सरदार और मां बुजुर्ग है। उनके पास कमाई का कोई ज़रिया नहीं है। इसलिए बस्तीवासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर एक्सएलआरआइ गेट जाम किया है। वहीं प्रबंधन से वार्ता की जा रही है। लेकिन अब तक मुआवजे को लेकर बात नहीं बनी है।

चैनल से जुड़े :

https://youtu.be/XBPN1qdtOB4?si=jouzMZNBMWekQj8m
Share This Article