अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान 40 से 41 डिग्री तक
अप्रैल में पहली सप्ताह के अंतिम दिनों में चक्रवात के प्रभाव की आशंका
मिरर मीडिया : इस वर्ष मार्च में ही लू का असर इसकदर देखा जा रहा है कि लोग अप्रैल-मई वाला भीषण गर्मी अभी ही महसूस कर रहें है। पर अभी धनबादवासियों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है। सूत्रों कि माने तो अप्रैल के पहले सप्ताह में पार चढ़कर 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। जिससे भीषण गर्मी के साथ लू का खतरा रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए सुझाव दिया है जिसके मुताबिक दोपहर 12-4 बजे तक जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकले।
हालांकि इसके इतर अप्रैल के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिनों में चक्रवात की भी संभावना बन रहीं है।
मानसून अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव बता रहे हैं कि चक्रवात का समय अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होता है, जब समुद्र की सतह का पानी गर्म हो जाता है। इस वर्ष तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिससे समुद्र का पानी समय से पहले गर्म हो चुका है। यही वजह है कि चक्रवात जैसी परिस्थिति समय से पहले बन रही है।
वहीं इस बार चक्रवात बना तो थाइलैंड के द्वारा इसका नाम सितरंग होगा। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में साल के दूसरे समुद्री तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। इस समुद्री तूफान का असर सात अप्रैल से दिखने की संभावना है। हालांकि चक्रवात किस रास्ते से होकर गुजरेगा इस पर अभी संशय है। पर बंगाल और ओडिशा में इसका प्रभाव दिखने की संभावना है। लिहाज़ा धनबाद और आसपास भी चक्रवात के बादल आ सकते हैं। चक्रवात के केंद्र की दूरी कम रही तो तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है। इस लिहाज़ से भीषण गर्मी झेल रहे धनबाद समेत राज्य के कई हिस्से को कुछ राहत तो जरूर मिलेगी।