कोविड-19 के लक्षण और बचाव से छात्र हुए अवगत

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर।जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज जूलॉजी विभाग एवं आइक्यूएसी के तत्वाधान में कोविड-19 वेरिएंट्स इसका लक्षण एवं बचाव विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार के मुख्य वक्ता पीजी हेड, जूलॉजी डिपार्टमेंट कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा के डॉ अमर कुमार ने कोविड-19 वेरिएंट्स जिनमें भारत में मुख्य रूप से डेल्टा वेरिएंट एवं ओमीक्रोन के गुणसूत्र के बारे में विस्तार से बताया एवं इनसे ग्रसित होने पर लक्षण एवं इसकी भयावहता के बारे में चर्चा की, साथ ही कोविड-19 से बचने के सभी उपायों पर भी प्रकाश डालें। वेबीनार में विषय प्रवेश जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के जूलॉजी हेड डॉक्टर जावेद इकबाल ने किया, वर्कर्स कॉलेज प्राचार्य डॉ एस.पी. महालिक महोदय ने सभी प्रतिनिधियों एवं छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक एवं 50 से ऊपर छात्रों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जावेद इकबाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रिंकी बंशियार ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *