जमशेदपुर। अरका जैन विश्वविद्यालय जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के पाँचवें दिन में दलमा अभयारण्य का सैर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी व एनएसएस समन्वयक प्रो. पारस नाथ मिश्र ने ग्यारह राज्यों से आए स्वयंसेवकों को दलमा के घने जंगल और वन्य जीवों के परिदर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई.11 राज्यों से आये हुए विद्यार्थियों ने पुरे दिन दलमा और जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर आनंद उठाया। एनएसएस के समन्वयक श्री पारस नाथ मिश्रा ने बताया की सात दिनों तक 11 राज्य के विद्यार्थी अलग अलग कार्यकर्म में सम्मिलित हो कर एक दूसरे की संस्कृति को समझते है , विभन्नता में एकता को प्रदर्शित करता एक बेहतरीन उदारहण इस राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम से देखने को मिल रहा है। 11 राज्य से आये विद्यार्थी अर्का जैन के व्यवस्था से काफी प्रशन्न है क्षेत्रीय निदेशक श्री पियूष परांजपे ने कहा की सात दिनों तक ये कार्यकर्म अर्का जैन विश्वविद्यालय में आयोजित किये जाएंगे।