जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कौमी एकता सप्ताह के तीसरे दिन गीत संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता। प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार 19 मई और 20 मई को किया गया। इस प्रतियोगिता को दो चरणों में विभाजित किया गया – प्रेलिम्स (पूर्व परीक्षण) और समापक (फाइनल)| इस वर्ष संगीत का विषय बॉलीवुड रेट्रो रखा गया था जिसमें सभी गायकों ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर एस.एम याहिया उपस्थित रहे।इसके बाद भी नृत्य प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ। इसमें सबसे पहले समूह नृत्य (ग्रुप डांस) किया गया जिसका विषय था। बॉलीवुड रेट्रो समूह नृत्य के बाद एकल नृत्य (सोलो डांस) का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति के विषय पर अत्यंत मनमोहक मित्र का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. वसुधरा रॉय उपस्थित थी। गायन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता के प्रेलिम्स (पूर्व परीक्षण) से सर्वोत्तम 10( टॉप 10) प्रतिभागियों को समापक (फाइनल)के लिए चुन लिया गया।संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के सर्वोत्तम 10 प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं का मन मोह लिया। समापन(फाइनल) में निर्णायक के तौर पर अजय राय उपस्थित रहे जो करीम सिटी कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं विद्यालय में संगीत के शिक्षक है।इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता का सिलसिला शुरू हुआ। नृत्य एकल एवं नृत्य समूह दोनों में भाग लिए प्रतिभागियों ने अपने नृत्य को बड़े ही मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया। इसमें निर्णायक के माइकी कुमार उपस्थित रहे जो नृत्य जगत के एक प्रतिष्ठित कोरियोग्राफर है इसके बाद नृत्य एवं संगीत के दोनों ने निर्णायक ने संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस बिशाखा कुमारी ने किया। इस प्रकार करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता का समापन हुआ।