सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता :अंडर-17 पूर्वी सिंहभूम की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश, 1 गोल से सरायकेला खरसावां की टीम पराजित

Manju
By Manju
4 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टीनप्लेट स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के क्रीड़ांगन में विशेष खेल आयोजन के तहत झारखंड सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग रांची व जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के खेल-शाखा के संयुक्त तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के दूसरे व अंतिम दिन नॉकआउट आधार पर प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला के अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मैच, अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच के अलावा अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल के कुल 4 दिलचस्प मुकाबले खेले गए।

मच के परिणाम
अंडर- 17 बालक वर्ग सेमी फाइनल
मैच- पूर्वी सिंहभूम बनाम सरायकेला खरसावां मैच का परिणाम :
विजेता – पूर्वी सिंहभूम जिला की टीम ने 1 गोल से सरायकेला खरसावां की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
उपविजेता – सरायकेला खरसावां जिला की टीम।

पहला फाइनल मैच अंडर-14 बालक वर्ग : पश्चिम सिंहभूम बनाम सरायकेला खरसावां , परिणाम:
विजेता – पश्चिम सिंहभूम एक गोल से विजेता बनी जबकि उपविजेता रही सरायकेला खरसावां की टीम।
बेस्ट स्कोरर : जितेंद्र बानरा – पश्चिमी सिंहभूम
बेस्ट गोलकीपर : सुकेश मार्डी -सरायकेला खरसावां।

अंडर – 17 बालक वर्ग का फाइनल मैच के परिणाम :
“पश्चिम सिंहभूम बनाम पूर्वी सिंहभूम”
पश्चिमी सिंहभूम में 5-0 गोल से पूर्वी सिंहभूम को पराजित कर विजेता का खिताब जीता वहीं उप विजेता रही पूर्वी सिंहभूम की टीम।
मैच के बेस्ट स्कोरर रहे – पश्चिमी सिंहभूम के सचिन केराई।
मैच के बेस्ट गोलकीपर रहे -पूर्वी सिंहभूम जिला के – युवराज प्रमाणिक।

तीसरा फाइनल मैच : अंडर-17 बालिका वर्ग-
पश्चिमी सिंहभूम बनाम पूर्वी सिंहभूम
इस मैच में पश्चिमी सिंबू की टीम ने 3 के मुकाबले 0 गोल से पूर्वी सिंहभूम की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब जीता वहीं उप विजेता रही पूर्वी सिंहभूम की टीम।
बेस्ट स्कोरर का खिताब पश्चिमी सिंहभूम के खुशबू हेस्सा के नाम रहा।
बेस्ट गोलकीपर का खिताब पूर्वी सिंहभूम जिला की सीमा हांसदा के नाम रहा।
तीनो ही वर्गो की विजेता टीम आगामी 6 अगस्त से 9 अगस्त तक रांची में होने वाले राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के सभी मैचों के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री झारखंड के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अशोक टुडू गजेंद्र बहादुर सिंह, जे एस ए के पदाधिकारी एसबी सिंह और पूर्वी सिंहभूम एथलेटिक संघ के सचिव रविंद्र मुर्मू ने उपस्थित होकर बारी-बारी से विजेता टीम उपविजेता टीम प्रतियोगिता के हर वर्ग के बेस्ट स्कोरर और बेस्ट गोलकीपर को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले संचालकों व निर्णयको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी-अविनेश त्रिपाठी ने पूरे मैच के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए खेल संचालन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। साथ ही मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलरों और विशिष्ट अतिथियों को गुलदस्ता व उपहार देकर सम्मानित किया और सफल खेल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। प्रमंडल स्तरीय खेल आयोजन को संपन्न कराने में जिला के विभिन्न विद्यालयों में सेवारत शारीरिक शिक्षक , खेल प्रशिक्षक व शिक्षिकाओं व अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने विशेष योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *