सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजन, अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सुहागिन महिलाओं में आज वट सावित्री पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा श्रद्धा और निष्ठा के साथ कर अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान विभिन्न मंदिरों व वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। साथ ही वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर परंपरागत अंदाज में त्योहार मनाया। महिलाओं ने इस दौरान एक-दूसरे को सिंदूर भी लगाया।

शहर के मानगो, साेनारी, आदित्‍यपुर, गोविंदपुर समेत कई इलाको में महिलाएं सुबह से पूजन की तैयारी करने में जुटी थी। सज संवर कर वट वृक्ष के नीचे पहुंच पूजा-अर्चना शुरू की।

अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया। वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखा। पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ महिलाओं ने अपने घर पर ही वट वृक्ष की डाल रख कर उसकी पूजा की।

व्रती ज्‍योति देवी ने बताया कि करीब दो साल के बाद इस बार वट सावित्री का पूजन कोरोना के खौफ से दूर होकर कर पा रही है इसलिए काफी अच्‍छा लग रहा है।

महिला प्रीति यादव ने बताया कि इस बार उसका यह पहला व्रत है इसलिए वह काफी उत्‍साहित है। वहीं पूनम देवी ने बताया कि वह कई सालों से अपनी पति की लंबी उम्र के लिए यह पूजन करती आ रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *