डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भीषण गर्मी और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के बीच साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन राउरकेला और झारसुगुडा होकर गुजरेगी, जिससे झारखंड और ओडिशा दोनों राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा।
9 फेरों के साथ मिलेगी वेटिंग लिस्ट से राहत
रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 17 जून के बीच कुल 9 फेरे लगाएगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिससे लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को आसानी से सीट मिल सकेगी।
ट्रेन की समय-सारणी
ट्रेन नंबर 08609 (हटिया से मुंबई)
अवधि: 20 अप्रैल से 15 जून तक।
दिन: प्रत्येक सोमवार।
प्रस्थान (हटिया): शाम 04:20 बजे।
प्रमुख पड़ाव:
राउरकेला: रात 08:20 बजे।
झारसुगुड़ा: रात 10:13 बजे।
आगमन (LTT मुंबई): तीसरे दिन रात 12:40 बजे।
ट्रेन नंबर 08610 (मुंबई से हटिया)
अवधि: 22 अप्रैल से 17 जून तक।
दिन: प्रत्येक बुधवार।
प्रस्थान (LTT मुंबई): सुबह 05:00 बजे।
प्रमुख पड़ाव:
झारसुगुड़ा: अगले दिन सुबह 11:05 बजे।
राउरकेला: अगले दिन दोपहर 12:27 बजे।
आगमन (हटिया): अगले दिन शाम 06:00 बजे।

