सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई

KK Sagar
2 Min Read

महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेते ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित रहे। राज्यपाल ने मुंबई स्थित अपने आवास पर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुनेत्रा पवार को मिले तीन विभाग

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार सुनेत्रा पवार को मंत्रिमंडल में तीन महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

राज्य उत्पाद शुल्क विभाग

खेल एवं युवा कल्याण विभाग

अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ विभाग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा भेजे गए इस पत्र पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है।

वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री फडणवीस के पास

सूत्रों के अनुसार स्वर्गीय अजित पवार के पास रहे वित्त मंत्रालय का कार्यभार अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे। इसके साथ ही प्लानिंग विभाग भी उनके पास रहेगा।

ऐसे में वर्ष 2026 का बजट भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही पेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भी फडणवीस के पास वित्त विभाग का प्रभार रह चुका है।

शपथ समारोह में गूंजे नारे

शपथ ग्रहण के दौरान सुनेत्रा पवार सफेद साड़ी में नजर आईं। जैसे ही उन्होंने शपथ ली, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने “अजित दादा अमर रहे” के नारे लगाए, जिससे पूरा हॉल गूंज उठा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....