Tata Motors : FY25 में 28,100 करोड़ का मुनाफा, चौथी तिमाही में 51% की गिरावट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में 28,100 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के 31,800 करोड़ रुपये से 11% कम है। कंपनी ने चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में 8,470 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 17,407 करोड़ रुपये से 51% कम है। अलग-अलग यूनिटों की बात करें तो जगुआर लैंड रोवर ने 2,489 करोड रुपए टाटा कमर्शियल व्हीकल ने 6,649 करोड रुपए और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने 1,083 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट, जो कंपनी का प्रमुख विनिर्माण केंद्र है, ने इस वर्ष उत्पादन लक्ष्यों को लगभग पूरा किया, लेकिन प्रबंधन ने मांग में कमी के कारण 19 नवंबर 2024 को असेंबली लाइन-1 को एक दिन के लिए बंद रखा था।

कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह लाभांश शेयरधारकों की एजीएम में स्वीकृति के बाद पत्र निवेशकों को 24 जून 2025 तक भुगतान किया जाएगा। गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में पुनः नियुक्त करने की मंजूरी भी दी गयी। उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2029 तक रहेगा।

टाटा मोटर्स के शेयर 9 मई 2025 को 3.9% की बढ़त के साथ 681.90 रुपये पर बंद हुए, और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,86,269.96 करोड़ रुपये रहा। जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने हाल ही में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें उनके मानव और पशु कल्याण के कार्यों के लिए याद किया गया।

इसके अलावा जमशेदपुर में सामाजिक और औद्योगिक गतिविधियां भी चर्चा में रहीं। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने शहर में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही 15 मई 2025 को नागरिक बैनर के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article