शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, पासवा करेगा 500 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित

Anupam Kumar
4 Min Read

जमशेदपुर। पासवा के शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी की हुई समीक्षा वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे हुए शामिल जमशेदपुर प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर पासवा पूर्वी सिंहभूम की ओर से आगामी 16 नवम्बर को जमशेदपुर माइकल जॉन ऑडोटोरियम में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक की गई। वर्चुअल मीटिंग प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई जिसमें पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए जबकि बैठक का संचालन पासवा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती फौजिया खान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पासवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा कि 16 नवम्बर को जमशेदपुर में शिक्षक सम्मान समारोह होने जा रहा है जो खुशी की बात है।झारखण्ड सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की परेशानियों को समझा है और इसके समाधान के लिए समय समय समय पर चर्चा भी होती है,धीरे धीरे संगठन का विस्तार भी होता जा रहा है। वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए आलोक कुमार दूबे ने पासवा के सभी पदाधिकारियों को दीपावली एवं छठ की बधाई दी एवं शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता को लेकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया जमशेदपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का उद्घाटन झारखण्ड सरकार में वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव करेंगे जबकि मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री बन्ना गुप्ता एवं पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद होंगे। आलोक दूबे ने कहा कि 500 से अधिक शिक्षकों को पासवा सम्मानित करेगी जो कोल्हान प्रमंडल का अबतक का सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह होगा। शिक्षक सम्मान समारोह में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाऐंगे जिसमें छठ के उपरान्त स्थितियां अगर ठीक रही तो नर्सरी से ऊपर के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की मांग को जाएगी, 2019 में पारित आरटीई कानून के तहत राज्य में संचालित 47 हजार से अधिक निजी स्कूलों की मान्यता के लिए जमीन की बाध्यता को निरस्त करने,17 महीने स्कूल बन्द के दौरान सभी प्रकार के टैक्स माफ करने संबंधित प्रस्ताव लाये जाऐंगे। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रमन झा एवं प्रदेश महासचिव दीबेश राज ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, शिक्षक गण सम्मान को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें काफी खुशी है कि पहली बार कोई संगठन प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित करने जा रहा है विशेषकर राज्य सरकार के मंत्रियों के कल कमलों द्वारा। रमन झा एवं दीबेश राज ने बताया माइकल जॉन ऑडोटोरियम में ही 16 नवम्बर को पूर्वाहन 10.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तत्पश्चात 11.00 बजे से मुख्य कार्यक्रम होंगे,शहर में तोरण द्वार एवं फ्लैक्स लगाए जाऐंगे। प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय ने शिक्षक सम्मान समारोह ऐतिहासिक रुप से सफल बनाने का आश्वासन दिया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, कुमुद रंजन,रांची महानगर अध्यक्ष डा.सुषमा केरकेट्टा,बोकारो से प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी,चतरा से नीरज सहाय,हजारीबाग से बिपीन कुमार,कोडरमा से तौफिक अंसारी, बीएनपी वर्णवाल,मुमताज आलम,मो.नेसार,धनबाद अध्यक्ष इरफान अंसारी मुख्य रुप से शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *