तेजप्रताप ने निशांत को कहा- “शून्य बट्टा सन्नाटा”, सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर समर्थन की कही बात

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा के बीच पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी बात रखी। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को शून्य बट्टे सन्नाटा बता दिया। वहीं, नीतीश के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन किया।

निशांत को अभी बहुत अनुभव नहीं-तेज प्रताप

तेजप्रताप यादव बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दे पर अपनी बात रखी। जेडीयू के लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार सीएम बनें, इस सवाल के जवाब में तेजप्रताप यादव ने कहा कि निशांत अभी नए नए हैं। उनको अभी बहुत अनुभव नहीं है। उनको दांव-पेंच नहीं पता हैं। अभी नई-नई शुरुआत है। हमसे उम्र में बड़े हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं। लेकिन राजनीति में उनका अनुभव “जीरो बट्टा सन्नाटा” है।

लोग धीरे-धीरे सीखते हैं-तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, ”हम भी शुरुआत में आए थे तो “जीरो बट्टा सन्नाटा” थे। लेकिन लोग धीरे-धीरे सीखते हैं। समय के साथ उन्होंने बहुत कुछ सीखा। ये अच्छी बात है। देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आए।”

सम्राट चौधरी का किया समर्थन

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यदि भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें उनका “समर्थन” रहेगा। 

तेजस्वी यादव के बयान पर तेज प्रताप का पलटवार

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की छवि धूमिल नहीं करनी चाहिए। पटना में तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी हमारे छोटे भाई हैं, लेकिन उन्हें अपने बयानों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें बिहार की छवि खराब करने वाले बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव के केरल में दिए गए उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने बिहार को ‘गरीब राज्य’ बताया था।

Share This Article