Railway: धनबाद मंडल के चौबे स्टेशन पर पर्व-त्योहारों के लिए 02 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल के चौबे स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 10 नवंबर 2024 तक 02 जोड़ी ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस ठहराव का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करना है।

गाड़ी सं. 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस समय: 09.40 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी प्रस्थान: 09.42 बजे।

गाड़ी सं. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस समय: 18.28 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी प्रस्थान: 18.30 बजे।

गाड़ी सं. 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस समय: 18.20 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी प्रस्थान: 18.22 बजे।

गाड़ी सं. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस समय: 08.26 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी प्रस्थान: 08.28 बजे।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अस्थायी ठहराव का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन समय सारणियों का ध्यान रखें।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views