मिरर मीडिया : धनबाद में मेयर का सीट सामान्य होने के साथ ही चुनाव गैर दलीय होगा। बावजूद इसके भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। सूत्रों कि माने तो निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का टिकट पर ग्रहण लग सकता है। हालांकि निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनाव लड़ना तय है। पर देखा जाए तो जैसे-जैसे मेयर चुनाव का समय नजदीक आता जाता रहा है, भाजपा में एक-एक कर दावेदार भी सामने आते जा रहे हैं। जबकि भाजपा के अंदर उनके खिलाफ चक्रव्यूह तैयार हो रहा है।
इधर बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी को मेयर चुनाव लड़ाने के लिए पहले ही कमर कस चुके हैं। उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। इधर एक नये नाम भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा है कि धनबाद महानगर भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इस पोस्ट के तह मैं जाया जाए तो कहीं ना कहीं कुछ बात तो रही होही।
गौरतलब है कि अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं। विधायक ढुलू महतो से भी उनके मजबूत रिश्ते हैं। लिहाज़ा ऐसे में मेयर पद के लिए चंद्रशेखर सिंह की दावेदारी पर सवाल उठना और चर्चा होना लाज़मी है। हालांकि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का पत्ता साफ करने के लिए नया समीकरण तैयार किया जा रहा है। जबकि इसके इतर धनबाद विधायक राज सिन्हा के खेमे से भी मेयर प्रत्याशी उतारने की चर्चा हो रही है।