कई महीनों से विवादों में घिरी खेशमी की श्मशान घाट जमीन पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरा मामला साफ कर दिया। भू-माफियाओं की नजर इस कीमती जमीन पर थी, लेकिन अब उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।
अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर खाता संख्या 101, प्लॉट नंबर 554 की 11 डिसमिल जमीन की विधिवत मापी कराई और वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया।
👉 प्रशासन का साफ संदेश
यह गैर-आबाद सरकारी जमीन है। यहां किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण या खरीद-बिक्री करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
👉 ग्रामीणों में था भारी आक्रोश
रामपुर पंचायत के खेशमी जोड़िया की इस जमीन को लेकर ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे थे। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज निर्णायक कार्रवाई की गई।
👉 कार्रवाई से मिली राहत
प्रशासन के इस सख्त कदम के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अधिकारियों का आभार जताया।

