खैरबनी में ठोस अपशिष्ट ट्रीटमेन्ट प्लांट निर्माण के लिए भूमि चिन्हित, विरोध करने वालें ग्रामीणों से प्रशासन की टीम करेगी संवाद

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अंचल अंतर्गत गोविन्दपुर थाना के मौजा-खैरबनी में ठोस अपशिष्ट ट्रीटमेन्ट प्लांट के निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि चिन्हित की गई है। निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस योजना का विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने के लिए उपायुक्त विजया जाधव द्वारा टीम गठित किया गया है। जिसमें अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्यपुर नगर निगम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर तथा निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हैं। उपायुक्त के निदेश पर मंगलवार 13 जून को गठित टीम ग्रामीणों के साथ संवाद सभा करेगी और योजना के निर्माण के लिए सकारात्मक समाधान प्रस्तुत किया जायेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *