मिरर मीडिया : ठंड में दी आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद परिवार की ओर से जरुरतमंदो को के बीच 501 कंबल का वितरण करने जा रही है जिसकी शुरुआत शुक्रवार की रात धनसार, जोड़ाफाटक, बस्ताकोला, झरिया की सड़कों के किनारे सोते हुए व्यक्तियो को कंबल ओढ़ाते हुए किया गया। बता दें कि रात्रि सेवा करने को संकल्पित दी आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार धनबाद प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दी सेवा दे रही है।

इसी क्रम में आज शनिवार को शनि मंदिर पुराना बाजार और बरमसिया में 7:30 बजे के उपरांत करीब 100 कंबल वितरण करेंगे। जबकि आने वाले दिनों में कंबल वितरण कार्य कोरंगा बस्ती धैया, पॉलिटेक्निक रोड, महिला आश्रय गोल्फ ग्राउंड समीप, गांधीग्राम कुष्ठ रोगी, बरमसिया, हिंदू मिशन इत्यादि स्थान में भी किया जाएगा।

वितरण कार्य को सफल बनाने में संस्था के सदस्य अनिल बर्नवाल, पिंटू सिंह, नीतीश अग्रलवाल प्रशिक्षक मयंक सिंह बिनोद तुलसियान, डाक्टर रूमा प्रसाद, उषा प्रसाद, सुतापा मंडल, डाक्टर सुनील गुप्ता, सीए अमित राज गुप्ता, अपर्णा मिश्रा, आशा गांधी, जय कुमार, चंदा सिन्हा, अमित मनमोहन चावड़ा, कमला सेठिया, सुमन झा, विशाल दाधीच, निर्मला गुप्ता, जैनी सिन्हा, डाक्टर सतीश कुमार, रिद्धि, सिद्धि एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।