मिरर मीडिया : ED की पूछताछ में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने कई अहम् खुलासे किये हैं। मनरेगा से शुरू होते हुए जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है और कई पदाधिकारी इसकी आगोष में आ रहें है। पहले पल्स अस्पताल और उसके बाद खनन मामले का उजागर होना। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को तीसरे चरण की पूछताछ में खनन पदाधिकारियों से ED द्वारा पूछे गए सवालों में जानकारी और सुराग मिले हैं। सूत्रों कि माने तो साहिबगंज जिला माइनिंग का गढ़ है और सबसे ज्यादा पैसे साहेबगंज जिले से ही रांची पहुंचते ही है। बताया जाता है कि यहीं डीएमओ के घर पर महफिल सजती थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर उक्त बातों की पुष्टि नहीं की गई है वही मिरर मीडिया भी इन बातों की सत्यता कि पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार ईडी को कुछ ऐसी जानकारियां मिली है जिसमे ये बातें सामने आई है कि डीएमओ पैसे की उगाही कर मुख्यलाय तक पहुंचाते थे। और निलंबित आईएएस पूजा सिंघल तक सुमन के मार्फत तक पहुंची है। इतना ही नबी जानकारी है कि मनमुताबिक जिलों में माइनिंग पदाधिकारियों के पद पर ट्रांसफर को लेकर भी पैसे का खेल चलता है।
गौरतलब है कि साहिबगंज जिला माइनिंग का गढ़ है और सबसे ज्यादा पैसे साहिबगंज जिले से ही रांची पहुंचता था। इधर पूजा सिंघल और सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि का आज अंतिम दिन है। पूजा सिंघल और सुमन को कोर्ट में पेश किया जाएगा और इसे लेकर ईडी के अधिवक्ता भी ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे हैं।

