श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ अब घर-घर: उपायुक्त ने किया रथ रवाना

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों व बाल श्रम से जुड़े मुद्दों पर आमजन में जागरूकता लाने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय से श्रमिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह जागरूकता रथ श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे — ई-श्रम पंजीकरण, निर्माण श्रमिक निबंधन, श्रमिक सेवा योजना, प्रवासी श्रमिक सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आदि की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा व कल्याण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने बाल श्रम के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अपराध है, जिसे समाप्त करने के लिए जन-जागरूकता आवश्यक है।

Advertisement

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर श्रमिकों को उनके अधिकारों, पंजीकरण प्रक्रिया तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करे। रथ के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, पंपलेट आदि का वितरण कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मौके डीटीओ, नियोजन पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article