हेमंत सोरेन की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त – जेपी नड्डा
मिरर मीडिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज आगमन झारखंड के गिरिडीह में हुआ। इस दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उनका जोरदार स्वागत किया कहाँ अनेको कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने जहाँ मोदी सरकार और बीजेपी की उपलब्धियां गिनाई वहीं झारखंड के हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।
उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि
इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की सरकार के दौरान हुआ है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है।

जहां मोदी जी ने विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है।
हेमंत सोरेन की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है, तुष्टिकरण चरम पर है और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
उन्होंने कहा कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे कांग्रेस भाईयों को मोदी जी की प्रशंसा, देश की प्रशंसा भाती नहीं है। एक ओर दुनिया, मोदी जी की प्रशंसा कर रही है तो वहीं कांग्रेस के लोग मोदी जी को सांप, बिच्छू, अनपढ़, चाय वाला जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं।
कल का दिन ऐतिहासिक था, जब 21 जून को 9वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी संस्कृति से जु़ड़ा, अपनी विधा ‘योग’ का नेतृत्व किया।
आयुष्मान भारत’ के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई।
‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 4 करोड़ लोगों को मकान दिए गए और घर की मालकिन महिलाएं बनीं। ये मोदी जी के महिला सशक्तिकरण का तरीकाहै।
70 वर्ष के शासन के दौरान 74 एयरपोर्ट बने, तो वहीं मोदी जी की सरकार के महज 9 वर्षों के दौरान 74 एयरपोर्ट बने।
2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, तो वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में है।
जे.पी. नड्डा जनसभा में सबसे पहले हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।