जमशेदपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा, जिसमें उनके अलावा जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव भी शामिल हुए। जहां उन्होंने ने बजट 2022-23 को आगामी 25 वर्षों के विकास कार्य को गति देने वाला बजट बताया । इन्होंने कहा कि यह बजट देश को उन्नत राष्ट्र बनाने में अहम होगा , जहां हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट को पेश किया गया है , उन्होंने कहा कि व्यपार के साथ साथ रोजगार को भी ये बजट बढ़ावा देगा, वहीं 25 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राज्यमार्ग निर्माण का लक्ष्य इस बजट में लाया गया है, वहीं देश भर में 400 नए वंदे भारत रेल चलाने का निर्णय किया गया है, वहीं आत्मनिर्भर भारत को सफल करने हेतु छोटे और लघु उद्योगों को भी बसाने का कार्य किया जाएगा , कोरोना महामारी के बावजूद कृषि क्षेत्र को और आगे बढ़ाने हेतु भी कई तरह की योजना इस बजट में लाया गया है, उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर ये बजट देश के विकास को गति प्रदान करेगा जिससे कि देश का सर्वांगीण विकास होगा।