सबर व आदिम जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए चलाया जा रहा अभियान, पदाधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

Manju
By Manju
8 Min Read

जमशेदपुर :पूर्वी सिहंभूम जिले में रह रहे सबर व आदिम जनजाति के लोगों के आर्थिक व भौतिक रूप से मजबूत करने के लिए और उनके सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रखंडवार एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सबर व आदिम जनजाति को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है। इस कार्य को सुचारू और मजबूती से चलाने के लिए उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इसके क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त द्वारा वीसी के माध्यम से पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य है सबर व अन्य आदिम जनजाति के लोगों को मुख्य धारा में शामिल करना। सभी लाभार्थियों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना, बैंक खाता स्वास्थ्य, आवास, आजीविका आच्छादित करना। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं 10 सबर व अन्य आदिम जनजाति के लोगों के लिए भवन व सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निबंधन मे लगने वाली राशि का भुगतान करेंगी। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को भी इस मुहिम के साथ जुडऩे का आह्वान किया है।

प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी व उनके कार्य व दायित्व

उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के दोनों/ बस्तियों में विकास से संबंधित सभी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना।

निदेशक, डीआरडीए, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में मनरेगा द्वारा 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराना।

सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम
जिले के सभी टोलों व बस्तियों में सप्ताहिक स्वास्थ्य कैंप कराते हुए मलेरिया, टीबी, अनीमिया, टायफाइड तथा अन्य संक्रमण रोगों का इलाज कराना। वैक्सिनेशन का कैम्प लगाते हुए शत प्रतिशत वैक्सिन कराना। सबों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना।

उप श्रमायुक्त, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में कैम्प लगाकार मजदूरों का पंजीयन कराना।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी,पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में राशन कार्ड बनवाना व शत प्रतिशत लोगों को राशन उपलब्ध कराना।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में स्थित विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर उनके प्रति शिक्षा की स्थिति का जांच करना व बच्चों को मध्याहन भोजन (मीड डे मील) शत प्रतिशत प्राप्त हो रही है या नहीं यह भी सुनिश्चित करना।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों में महिलाओं व बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाना तथा गर्भवती व कुपोषित बच्चों को विशेष ध्यान देना। इन बस्तियों व टोलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतिनियुक्त सहायिका व सेविकाओं का सघन जांच कर उन्हें प्रतिदिन सबर के क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं के लिए मुफ्त सेनेटरी पैड व दवा तथा कुपोषित बच्चों के लिए मुफ्त न्यूट्रीशन बंटवाना।

जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में भ्रमण कर वनाधिकार पट्टा योजनाओं से अच्छादित करना तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कर रोजगार व शिक्षा के लिए सरकारी ऋण उपलब्ध कराना। साथ ही मु ख्यमंत्री सृजन ऋण योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार – प्रसार कराना एवं योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराना।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन शिविर का आयोजन कर पेंशन स्वीकृत कराना।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में सरकार द्वारा मुफ्त बिजली कनेक्शन से बिजली की व्यवस्था कराना।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमण्डल, जमशेदपुर, आदित्यपुर
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में सर्वे कर खराब पड़े सभी चापाकलों का मरम्मती व जहां आवश्यकता हो वहां नये चापाकल, सोलर पम्प तथा वाटर स्टोरेज की व्यवस्था कराना। साथ ही बिना शौचालयों के घरों में शौचालय का निर्माण कराना।

सभी अंचल पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
अपने क्षेत्र अंतर्गत सबर व आदिम जनजाति के लोगों का भूमि से संबंधित मामला, भूमि विवाद, नापी, बन्दोबस्ती व आपदा से क्षतिपूर्ति का मामला त्वरित निष्पादन करना।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
अपने क्षेत्र के अंतर्गत सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना।

जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों के किसानों को कृषि के तकनिकी उपकरणों से अवगत कराना। साथ ही किसानों के फसलों का बीमा भी कराना।

जिला पशुपालन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में बकरी पालन, सूअर पालन, गाय पालन व मुर्गी पालन जैसे योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में प्रखण्ड समन्वयक, पंचायती राज द्वारा भ्रमण कराना व मूलभूत सुविधाओं से अच्छादित करना।

जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में लैम्पस का अधिष्ठापन कराना व कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना।

जिला अग्रणी बैंक, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में प्रत्येक माह बैंकों के द्वारा कैम्प लगाकार सबों का बैंक खाता खुलवाना। जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में खेल-कूद के लिए प्रोत्साहन जगाना तथा खेलने के लिए सामग्रियां उपलब्ध कराना।

जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में खेल-कूद के लिए प्रोत्साहन जगाना तथा खेलने के लिए सामग्रियां उपलब्ध कराना।

सहायक निदेशक, अवर प्रादेशिक नियोजनालय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में शिक्षानुसार व कौशलानुसार कैम्प लगा कर रोजगार मुहैया कराना।

प्रोजेक्ट पदाधिकारी, डीआरडीए, पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों व बस्तियों में बिरसा आवास व अम्बेडकर आवास योजना से अच्छादित कराना। साथ ही प्रत्येक टोला में फूलो-झानो महिला समूह व महिला स्वयं सहायता समूह बनाना।

ई० डिस्ट्रीक्ट मैनेजर पूर्वी सिंहभूम
सबर व आदिम जनजातियों के टोलों में व बस्तियों में कैम्प लगाकर प्रत्येक लोगों बच्चों व दिव्यांगों का आधार कार्ड बनवाना।

सभी प्रखण्डवार वरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि तिथिवार अपने प्रखण्ड में कैम्प आयोजन कर उक्त कार्य व दायित्वों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया गया है।
कैम्प की तिथि
08.06.2022 345 पोटका
15.06.2022 502 पटमदा
22.06.2022 682 बहरागोड़ा
29.06.2022 428 घाटशिला
06.07.2022 336 बोड़ाम
13.07.2022 1012 चाकुलिया
20.07.2022 635 धालभूमगढ़
27.07.2022 572 डुमरिया
03.08.2022 348 मुसाबनी
10.08.2022 164 व 07 गोलमुरी-सह- जुगसलाई व जमशेदपुर सदर
17.08.2022 घोड़ाबांधा
उपायुक्त के आदेश पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है। जिले में रह रहे 5031 सबर व आदिम जनजाति के परिवार जहां भी निवास कर रहे हैं, उन इलाकों में जाकर सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना व सरकार की परिसंपत्ति का वितरण को सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर डीडीसी, एडीएम, एडीसी, डीएसओ, डीईओ, डीओ, सभी बीडीओ, सीओ समेत सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *