राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगर प्रबंधक व उनकी टीम सम्मानित, शत-प्रतिशत लक्ष्य समय से पहले पूरा

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने राजस्व संग्रहण, कर वसूली में मानगो नगर निगम के द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य समय से पहले पूरा करने पर नगर प्रबंधक राहुल कुमार व उनकी टीम स्पैरो सॉफ्टेक के कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने राजस्व संग्रहण के नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक राहुल कुमार सहित उनकी टीम के कार्यों की प्रशंसा किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कर वसूली से संबंधित निर्धारित लक्ष्य को नगर निगम की टीम के द्वारा चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व ही प्राप्त कर लिया गया है। कर वसूली के लिए नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन कैंप का आयोजन किया गया, लोगों को जागरूक किया गया व कर नहीं देने वाले लोगों को नोटिस दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने ससमय राजस्व संग्रहण के लिए सहयोग करने के लिए मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी नगर निगम में से मानगो नगर निगम ने धृति कर, जल कर व ट्रेड लाइसेंस में निर्धारित लक्ष्य को इस वित्तीय वर्ष में सर्वप्रथम पूरा किया। कर वसूली के क्षेत्र में स्पैरो टेक संस्था के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में कर वसूली के क्षेत्र में लगभग 15 % से ज्यादा कर वसूली किया गया है।

उन्‍होनें कहा कि कोरोना महामारी के कारण वित्तीय वर्ष की शुरुआत में कर संग्रहण में काफी परेशानी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी टीम ने एक माह रहते राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को पूरा कियाl कर वसूली कार्य में स्पैरो ट्रैक के शिवम कुमार सर्किल मैनेजर, पंकज कुमार टीम लीडर, मनीष कुमार टैक्स कलेक्टर, प्रेम कुमार, राहुल कुमार ,राजीव कुमार, अमित दत्ता, सुमित दत्ता, मंगल सिंह, संजय पासवान, शुभम कुमार, रियाज अहमद आदि ने अहम योगदान दिया। साथ ही पीएमयू टीम के निकीत कुमार का भी इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान था l

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *