मिरर मीडिया : धनबाद में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी बेखौफ़ होकर गोलीबारी की घटना को अब अंजाम देने लगे हैं। बता दें कि ताज़ा घटनाक्रम भूली की है जहाँ एक वृद्ध महिला पर फायरिंग की गई है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय वृद्ध महिला पर तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है।
वहीं वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के तुरंत बाद महिला ने चिल्लाया के “आदमी हमरा गोली मरवा देलस रे।” बता दें कि पीड़ित महिला ने बेहोश होने से पूर्व अपने एक करीबी का नाम लेकर उनपर हमला करवाने का आरोप लगाया है। जबकि सूत्रों कि माने तो रिटायर पोस्टमास्टर उदय सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी को उन्हीं के दामाद ने ही गोली मारी। जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अशर्फी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के A ब्लॉक आवास संख्या 317 की है। जहाँ बताया जा रहा है कि करीब रात 8 बजे वृद्ध महिला घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी। इतने में बाइक सवार तीन अपराधियों ने अचानक गोली चला दी। जबकि इस दौरान अपराधीयों ने हवा में भी गोली फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।
इधर गोलियों की आवाज और महिला के चिल्लाने पर कॉलोनी वासियों मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।