मिरर मीडिया : धनसार थाना क्षेत्र में पुराना स्टेशन रेलवे क्वार्टर 1/69 ब्लॉक512 के समीप नाले में मंगलवार की सुबह पाथरडीह निवासी सुभाष चंद्र का शव पाया गया। नाले में शव देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पाथरडीह में सुभाष चंद्र का परिवार रहता है। वह खुद दुर्गापुर में काम करते थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 45 वर्षीय सुभाष चंद्र चार दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ मनईटांड़ पुराना स्टेशन में अपने साली के यहां छठ पूजा मनाने के लिए आए हुए थे। सुभाष चंद दुर्गापुर पावर प्लांट में काम करते हैं। सोमवार शाम चार बजे सुभाष चंद्र गायब हो गए थे। उनकी पत्नी ने खोजबीन के बाद आशंका जताई कि शायद वह अपने काम के लिए दुर्गापुर चले गए होंगे। शव मिलने के बाद मृतक की साली ने बताया कि उनके बहनोई सुभाष चंद्र के शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। कान से खून निकल रहा था।
स्वजनों का कहना है कि यहां उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, लेकिन जिस स्थिति में शव पाया गया है, उससे लग रहा है कि उनकी हत्या की गई है। वहीं इस पूरे मामले में धनसार थाना प्रभारी राजकपूर ने कहा कि शव की स्थिति देख लग रहा है कि युवक की हत्या की गई है। शव निकालते समय नाले में बहुत सारी कांच पड़ी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही बहुत कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
परिजनो की माने तो उनकी यहां पर किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकीन जिस स्थिती में बॉडी मिली है उससे कही न कही हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।