ग्राउंड जीरो पर दिखेगा योजनाओं का असर, DC ने थपथपाई पीठ तो कहीं लगाई क्लास, जानें बैठक की बड़ी बातें

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में कल्याण विभाग और आईटीडीए द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की स्थिति, बहुदेशीय भवन, सड़क संपर्क पथ, छात्रावास निर्माण, ग्रामीण अवास, नल से जल, विद्युतिकरण, मत्स्य विभाग की योजना तहत लाभुकों को मिलने वाली सहायता, पर्यटन संवर्द्धन के पर्यटन स्थलों का विकास कार्यो की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जनजाति बहुल व विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह को लक्षित दो योजनाएं व अभियान संचालित किए जा रहे हैं, केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय पदाधिकारी योजनाओं का समसमय क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं और योजनाओ को समय पर पूरा करें।

समेकित ग्रामीण विकास अभिकरण और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जनजातीय छात्र छात्राओं को मिलने वाली प्री व पोस्ट मैट्रीक छात्रवृति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, चिकित्सीय सहायता, बिरसा आवास, कब्रिस्तान घेराबंदी, सामुदायिक सरना मसना आदि स्थानों का संरक्षण एवं विकास, वनाधिकार पट्टा आदि की समीक्षा की गई और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय व जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article