रंग लाया मानगो विकास समिति का प्रयास, पंचवटी काॅलोनी की समस्‍याओं का हुआ समाधान, जगमग हो उठा इलाका, हटा कचड़े का अंबार

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : मानगो विकास समिति के प्रयास से आज पंचवटी काॅलोनी की समस्‍याओं का समाधान हुआ। उनकी पहल से इलाके की तस्‍वीर ही बदल गई है। कल तक जहां कचरे का अंबार लगा रहता था। आज वहां सब कुछ साफ-सुथरा, खराब स्ट्रीट लाइटों से जो इलाका अंधेरे में डूबा था। वह आज रोशनी से जगमगा उठा है।


खुशी मनाते बस्ती वासी

पंचवटी काॅलोनी डिमना यूं तो पॉश इलाके में है और यहां बेहद अच्छे लोगों की रिहायश है। एक समय स्ट्रीट लाइट से जगमग, डीप बोरिंग की सुविधा युक्त, अच्छी सड़क और नाली युक्त थी। लेकिन कालक्रम से इसकी सुविधाओं में बेहद गिरावट आई। सभी स्ट्रीट लाइटें वर्षों से खराब पड़ी थी, काॅलोनी के सामने कचड़े की ढेर लगी थी, बाहर-भीतर गंदगी का अंबार लगा था। बहुत हाथ पांव मारने के बाद जब कोई सुनवाई न हुई तो स्थानीय निवासियों ने मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह से अनुरोध किया और अपनी समस्याएं बताई।

श्री सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरन्त निगम के कार्यपालक पदाधिकारी वह नगर प्रबंधक को सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए तुरन्त समाधान के लिए पहल करने का आग्रह किया तथा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी गई। उपायुक्त ने तुरंत पहल करते हुए निदान का आदेश दिया। नतीजा यह हुआ कि कालोनी में नियमित सफाई शुरू हुई, आज सभी स्ट्रीट लाइटें जगमगा उठीं और कालोनी की तस्वीर ही बदल गई। डीप बोरिंग की मरम्मत, सड़क का जिर्णोद्धार व सामने हाई मास्ट लगाने का प्रस्ताव भी जल्द प्राक्कलन तैयार कर पूरा करने का आश्वासन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दिया गया है। समिति के अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय और सिटी मैनेजर निशांत के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *