मिरर मीडिया : रूस पर यूक्रेन पर रूस के हमले का गुरुवार को आठवां दिन है। व्लादिमीर पुतिन की सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। लगातार बमबारी हो रही है। रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ा दिया है। हमला उस वक्त किया गया है, जब स्टेशन से लोग रेस्क्यू किए जा रहे थे। वहीं, रूसी आर्मी ने खेर्सोन पर भी कब्जा जमा लिया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं और 1,597 अन्य घायल हो गए हैं। मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रूस को ‘‘बेशुमार नुकसान’’ होने की खबरों को बुधवार को ‘‘गलत सूचना’’ बताते हुए खारिज कर दिया। कोनाशेनकोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं जबकि 572 अन्य को बंदी बना लिया गया है।
इसी बीच यूक्रेन से गुरुवार को 400 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित दिल्ली पहुंचे। भारतीय वायुसेना का सी-17 (IAF C-17) विमान रोमानिया और हंगरी से छात्रों को लेकर भारत पहुंचा। खास बात है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के संबंधी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की थी। इधर, रूस की सेना ने भी खारकीव से भारतीयों को निकालने में मदद के लिए हामी भर दी है।