Homeराज्यJamshedpur Newsकार्यपालक पदाधिकारी ने पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, संचालकों को विशेष निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, संचालकों को विशेष निर्देश

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के सभी सातों दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर पूजा पंडाल के संचालको को विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

जुगसलाई क्षेत्र अंतर्गत सभी हाई मास्ट लाइट का निरीक्षण किया गया, जिसमें 18 में से 16 हाई मास्ट लाइट जलते हुए पाया गया। अन्य दो लाइट मास्ट की मरम्मती कर कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कनीय अभियंता को दिशा निर्देश दिए।

कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी पूजा पंडालो के संचालको को जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का समुचित पालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

Most Popular