9 जून को DSE इन्द्र भूषण सिंह स्कूल जाकर करेंगे शुल्क से संबंधित सारे विवरण की जाँच
DAV स्कूल शुल्क विवाद मामले में उपायुक्त ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
मिरर मीडिया : डीएवी स्कूल कोयला नगर द्वारा मासिक शुल्क के अलावे अतिरिक्त शुल्क लेने के मामले की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक को जाँच के आदेश दिए है। जिसके बाद 9 जून को जिला शिक्षा अधीक्षक इन्द्र भूषण सिंह स्कूल जाकर शुल्क से संबंधित सारे विवरण की जाँच करेंगे इस संबंध में स्कूल को पत्राचार कर जानकारी दे दी गई है।

उपायुक्त के समक्ष अभिभावकों ने की थी शिकायत
पूरे मामले पर जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि स्कूल के द्वारा मासिक शुल्क के अलावा अतिरिक्त फीस लेने की शिकायत मिली थी जिसकी जांच भी की गई है खुद स्कूल ने भी स्वीकार किया है कि अतिरिक्त शुल्क लिया गया है उपायुक्त के समक्ष भी बहुत सारे अभिभावकों ने शिकायत की थी जिसके बाद उपायुक्त ने स्कूल में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा ले गया त्रिशूल को किसी हाल में स्कूल को समायोजित करना होगा अन्यथा स्कूल के ऊपर कार्रवाई होगी।

बता दें कि डीएवी स्कूल कोयला नगर द्वारा सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए मासिक शुल्क के अलावा अन्य मद में शुल्क लिए जा रहे थे जिसको लेकर लगातार अभिभावकों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था एवं इसकी शिकायत भी जिले के वरीय अधिकारियों से की गई थी इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्कूल को तलब कर बैठक भी बुलाई थी जिसमें स्कूल प्रबंधन ने स्वीकार किया था कि उसके द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
बहरहाल धनबाद उपायुक्त के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा जांच के बाद जितने भी अभिभावकों से डीएवी स्कूल कोयला नगर ने मासिक स्कूल के अलावा अन्य मद में पैसे लिए हैं उनको हर हाल में समायोजित करना होगा अन्यथा स्कूल के ऊपर कार्यवाई होनी तय है

