टाटानगर रेलवे स्टेशन का बदलेगा चेहरा: रेलवे का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के मेगा प्लान को रफ्तार देने के लिए रेलवे प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। स्टेशन के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के रास्ते में आ रहे 50 से अधिक अवैध स्ट्रक्चर को गिराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार या बुधवार को इन ढांचों पर बुलडोजर चल सकता है।

इन इलाकों में दी गई है नोटिस की चेतावनी
​रेलवे की ओर से जुगसलाई और बागबेड़ा इलाकों में अतिक्रमणकारियों को फिर से नोटिस जारी किया गया है। रेलवे प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि पुनर्विकास कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु
​पेट्रोल पंप पर गाज: जुगसलाई स्थित संकट सिंह पेट्रोल पंप का एक हिस्सा भी इस कार्रवाई की जद में है, जिसे तोड़ने का नोटिस पहले ही दिया जा चुका है।
​खाली होगा ये इलाका: पेट्रोल पंप के पीछे और बगल से बागबेड़ा जाने वाले रास्ते समेत दुर्गा बाड़ी के आसपास के पूरे क्षेत्र को खाली कराया जाना है।
​रेलवे क्वार्टर और यूनियन ऑफिस: इस क्षेत्र में रेलवे के ही करीब 50 से अधिक पुराने स्ट्रक्चर, यूनियन कार्यालय और कई अवैध कब्जे मौजूद हैं।

बदलेगा यातायात का नक्शा, बनेगा नया रास्ता
​स्टेशन के विकास के साथ-साथ इलाके के ट्रैफिक सिस्टम में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
​पुराना रास्ता होगा बंद: जुगसलाई मुख्य सड़क से स्टेशन होते हुए गोलपहाड़ी जाने वाले मौजूदा रास्ते को बंद करने की योजना है।
​नया वैकल्पिक मार्ग: इसके बदले एक नया रास्ता तैयार किया जाएगा, जो संकट सिंह पेट्रोल पंप से होकर सीधे गोलपहाड़ी तक जाएगा।

पहले पार्किंग, फिर मुख्य स्टेशन का विकास
​दक्षिण पूर्व रेलवे (चक्रधरपुर मंडल) के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के अनुसार, स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सबसे पहले पार्किंग एरिया को विकसित किया जा रहा है।
​”हमारा प्राथमिक लक्ष्य यात्रियों के लिए पार्किंग की समस्या को दूर करना है। वर्तमान में पुराने सिंह होटल वाले क्षेत्र में पार्किंग निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।”

Share This Article