Homeमहाराष्ट्रमुंबईडेल्टा प्लस वेरिएंट से मुंबई में पहली मौत : वैक्सीन क़ी दोनों...

डेल्टा प्लस वेरिएंट से मुंबई में पहली मौत : वैक्सीन क़ी दोनों डोज लें चुकी थी महिला



मिरर मीडिया : देश में कोरोना संक्रमण के डेल्टा प्‍लस वेरिएंट के कई मामले हैं वहीं मुंबई में डेल्टा प्‍लस वेरिएंट से मौत होने का पहला मामला प्रकाश में आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के घाटकोपर में एक 63 वर्षीय महिला की जुलाई में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट के चलते हुई थी। हैरानी की बात ये है कि महिला ने वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई थी इसके बावजूद महिला की डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की वजह से मौत हो गई।


सूत्रों कि माने तो महाराष्‍ट्र में अब तक डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट से दो मौत हो चुकी है। पहली मौत 13 जून को 80 वर्षीय एक महिला की रत्‍नागिरी में हुई थी। हालांकि 11 अगस्‍त को इस बात की पुष्टि हुई थी कि महिला की मौत डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की वजह से हुई है। गौरतलब हैं कि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि मुंबई में 7 लोग डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित हैं। महिला भी उन सात लोगों में ही शामिल थी। लिहाज़ा इसके बाद बीएमसी ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों से बातचीत करनी शुरू की।

एक रिपोर्ट के अनुसार महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्‍सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी पर महिला ने वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई थी, बावजूद इसके वह कोरोना संक्रमित हो गई। 24 जुलाई को उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular