जमशेदपुर । झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021 का आयोजन शहर के 16 केंद्रों में संचालित किया गया। इसमें दो हजार से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शहर के परीक्षा केंद्रों के 80 प्रतिशत केंद्रों में रांची जिला के अभ्यर्थी शामिल हुए। सोलह केंद्रों में कुल 8160 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 6008 ने परीक्षा दी। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में प्रश्न पत्र एक में सामान्य इंजीनियरिंग के 80 व सामान्य ज्ञान के 40 प्रश्न पूछे गए। कुल 120 प्रश्न 360 अंक के पूछे गए। दूसरी पाली में प्रश्न पत्र दो में सिविल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रश्नों को पूछा गया। इसमें भी 120 प्रश्न पूछे गए जो 320 अंक के थे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि इंजीनयरिंग से संबंधित प्रश्न कठिन थे, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्न सामान्य रहे। प्रथम पाली में दोनों पेपर को छात्रों ने समय पर हल किया तो दूसरी पाली में इंजीनियरिंग प्रश्न माडरेट रहे। इस कारण कई परीक्षार्थियों के दो प्रश्न छूटे।