जमशेदपुर : लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आवारा कुत्ते लगातार बच्चों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। इसका आतंक लोगों को आए दिन मुसीबत में डाल रहा है। गुरूवार को गालुडीह के बुरूडीह गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम महक अपने घर पर ही सो रही थी, तभी एक कुत्ता आया और उसके चेहरे को नोचने लगा। उसके चिखने-चल्लाने पर परिवार के लोग आये और महक को कुत्ते से बचाया। घटना के बारे में महक के भाई बिरेन ने बताया कि वह बहन के साथ आंगन में सोया हुआ था। इस बीच ही एक कुत्ता घुस आया और उसके चेहरे को नोचकर खाने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर पहले मां आयी और महक को बचाया। इसके बाद वे लोग उसे लेकर एमजीएम अस्पताल में पहुंचे।

