चाईबासा में दिल दहला देने वाली घटना, 4 बच्चें ज़िंदा जले, पुआल में खेलते समय हुआ हादसा

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गीतिलिपि गांव में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना घटी है। 4 बच्चें पुआल के ढ़ेर में जिंदा जल गए। जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक बच्चों में 5 साल का प्रिंस चतार, 5 साल का साहिल सिंकू, 2 साल का रोहित सुंडी और एक 5 साल की लड़की भूमिका सुंडी शामिल है। घटना सोमवार की दिन के 12 बजे के आस-पास घटी है। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बच्चों की बुरी तरह जले शव को निकाला गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। चारों बच्चे घर के पुआल के ढ़ेर में खेल रहे थे। इसी दौरान आग लगने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला पानी लेने आई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि पुआल के ढ़ेर में आग लगी हुई है और उसमें बच्चे जल रहे थे। यह देखकर उसने लोगों को आवाज़ लगाई और बच्चों को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन तब तक चारों बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी।

Share This Article