हथियार सफाई के दौरान चल गई पिस्‍तौल से गोली, घायल सिपाही खतरे से बाहर

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस लाइन में शुक्रवार हथियार सफाई के दौरान पिस्‍तौल से गोली चलने से सिपाही दिलीप सिंह घायल हो गया था। लेकिन अब वह खतरे से बा‍हर है। बता दें कि सिपाही दिलीप सिंह पुलिस लाइन में पदस्थापित है। शुक्रवार को वह हथियार की सफाई कर रहा था। इस दौरान गोली चल गई। जिसके बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसकी गोली निकाल दी। बहरहाल यह घटना दुर्घटना है या खुदकुशी इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। जवानों से पूछताछ की गई। हथियार को जब्‍त किया गया है। सिपाही दिलीप सिंह हथियार की साफ-सफाई कर रहा था। इस ट्रिगर दब गई जिससे गोली चल गई। आवाज सुनकर जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। देखा दिलीप सिंह जमीन पर गिरा हुआ है। सिपाही को पहले सरायकेला सदर अस्पताल में लेकर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *