साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज : सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 8 नवंबर मंगलवार की शाम को लगेगा। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 20 मिनट तक दृश्यमान होगा। हालांकि दुनिया में चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे से ही दिखने लगेगा। वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। लिहाजा भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा और मोक्ष शाम को 6 बजकर 59 मिनट पर होगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के कई राज्‍यों में दिखाई देगा। सबसे पहले पूर्वी राज्‍यों में दिखने की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से होगी। इसके अलावा कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, बंगलुरू, दिल्‍ली, इंदौर, मुंबई आदि कई शहरों में भी चंद्र ग्रहण नजर आएगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए धर्म और ज्‍योतिष के अनुसार इसका सूतक काल भी मान्‍य होगा।

गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल लें। इसके लिए जल्‍द से जल्‍द तुलसी के पत्‍ते तोड़ लें क्‍योंकि ग्रहण काल में तुलसी का पौधा नहीं छूना चाहिए। भोजन में तुलसी के पत्ते डाल देने से खाद्य पदार्थ ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचे रहते हैं और ग्रहण के बाद इनका सेवन किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *