आपराधिक व्यक्तियों के नाम का फायदा उठा कर लोगों को रंगदारी के भेजता था मैसेज
मिरर मीडिया : छोटू सिंह के नाम पर लोगों को डराने धमकाने और रंगबाजी की मांग करने के मामले में पुलिस ने बिरजु गोस्वामी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि हिंदुस्तान लीवर के कार्य करने वाले व्यवसायी दिलीप कुमार अग्रवाल ने छोटू सिंह के नाम पर रंगबाजी माँगने के मामले थाने में दर्ज कराए थे अनुसंधान के क्रम में यह बातें सामने आई कि धमकी के नाम पर मैसेज करने वाले सख्स का नाम बिरजू गोस्वामी है। बिरजू गोस्वामी शांति नगर भागा मोड़ झरिया का रहने वाला है। छोटू सिंह एवं अमन सिंह के नाम से उसके द्वारा मैसेज किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि छोटू सिंह के नाम की मीडिया में इतनी चर्चा होने का फायदा उठाते हुए नाम का प्रयोग कर लोगों को मैसेज करना शुरू कर दिया। साधारण तौर पर अपराध से जुड़े हुए व्यक्तियों के नाम का फायदा उठा कर कुछ के द्वारा लोगों को धमकी भरे मैसेज दिए जाते हैं इस शख्स के द्वारा भी इसी प्रकार का कार्य किया जाता था हालांकि पकड़े गए शख्स की सारी जानकारियां जुटाई जा रही है कि किस गिरोह से इसका संबंध है और यह किसके लिए कार्य करता है।