जमशेदपुर : नेहरू युवा केंद्र संगठन पूर्वी सिंहभूम व करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर के आसपास सफाई करके व सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलेगा।
उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन पूर्वी सिंहभूम कि जिला युवा अधिकारी अंजलि कुमारी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आले अली, सईद साजिद परवैज , टी.जे. काज़मी व एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
