प
जमशेदपुर : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने आज सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर व ब्यांगबिल पंचायत के नांदुप गांव के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री के द्वारा सदर अस्पताल के ओपीडी व अन्य विभागों का जायजा लिया और अस्पताल में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। ब्यांगबिल पंचायत के नांदुप गांव के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा सेविका सहायिका व आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों से बातचीत की गई और बच्चों को पठन पाठन की सामग्री व खिलौने दिया गया। मंत्री द्वारा सेविका के कार्य के प्रति काफी सराहनीय भाव प्रकट किया गया। निरीक्षण के क्रम में सांसद जमशेदपुर, निदेशक एन ई पी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।