मांडर की जनता ने महागठबंधन पर भरोसा जताया- राकेश साहू

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने मांडर विधानसभा के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन लहर बरकरार हैं। शिल्पी को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मांडर की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया हैं। पूर्व विधायक बंधू तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को मांडर की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। लगातार चौथी बार झारखंड में महागठबंधन की बड़ी जीत यह बताती हैं कि राज्य की जनता को जाति-धर्म से ऊपर उठकर झामुमो-कांग्रेस की महागठबंधन पर पूरा भरोसा हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *