आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे थे फरयादी
मिरर मीडिया : आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे व्यक्ति की विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने कर दी पिटाई। जिसके बाद स्थानीय लोग विरोध में धरना पर बैठ गए हैं। जिसे लेकर कार्यक्रम में तनाव उत्पन्न हो गया हैं।
बता दे कि झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ और विधायका पूर्णिमा सिंह उपस्थिति थे।
कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की काफी भीड़ लग गई सभी फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रमीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आए थे तभी झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने उसकी पिटाई कर दिया।
पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गए और धरना पर बैठ गए। साधन महतो भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायक के बॉडीगार्ड द्वारा मारपीट किया गया जन समस्या के लिए कैंप लगाया गया था अगर समस्या लेकर उसमें गए तो क्या गुनाह था क्यों हम लोगों को रोका गया और पिटाई करवाई गई। हमलोग तत्काल भूख हड़ताल पर बैठेंगे उनलोगो को जवाब देना होगा कि आखिर हम लोगों पर हाथ क्यों छोड़ा गया।
वहीँ झरिया अंचल अधिकारी ने कहा कि दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया है शिकायतकर्ता के अनुसार जो भी आवेदन दिए जाएंगे उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल एक तरफ जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निपटारे हेतु जिले में अलग-अलग प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जनता के साथ ही मारपीट करना कहां तक उचित है पूरे मामले पर कोई कार्रवाई होती है या केवल लीपापोती होकर रह जाएगी यह देखने वाली बात होगी।