जमुई -श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने निकली “श्रम रथ यात्रा”, 1 से 8 मई तक बिहार भर में भ्रमण

KK Sagar
1 Min Read


जमुई – श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बिहार श्रम संसाधन विभाग, पटना मुख्यालय की ओर से राज्य भर में “श्रम रथ यात्रा” चलाई जा रही है। यह अभियान 1 मई से 8 मई तक बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों में जारी रहेगा।

यात्रा का उद्देश्य श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए पंजीकरण की सुविधा विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे श्रमिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

बिहार सरकार ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए ई-श्रम कार्ड / लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन को भी सरल बना रही है। इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे एससी/एसटी विशेष शिविरों में भी इन पंजीकरण कार्यों को तेज़ी से किया जा रहा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....